Akhilesh Yadav: अखिलेश ने कहा नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनकर रिटायर होते, लेकिन भाजपा ने दिया धोखा
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो चाहता था कि वो प्रधानमंत्री के रूप में रिटायर हों, हमारे इंडिया गठबंधन के बहुत सारे साथियों की कोशिश थी कि वो प्रधानमंत्री बनकर रिटायर होते। लेकिन अब सुनने में आ रहा है और लग रहा है कि राज्यसभा के सदस्य के रूप में वो रिटायर हो जाएंगे। सोचिए बीजेपी ने कितना बड़ा धोखा उन्हें दिया है।

साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शुक्रवार को जयपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में ये बात कही। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां बीजेपी है वहां पीड़ा है। जहां पीड़ा है वहां पीडीए है, उन्होंने कहा, मैं यहां पीडीए की पौध भी लगाने आया हूं। खबरों की माने तो उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के घोषणापत्र पर कहा, बीजेपी के नेताओं में एक बात बहुत अच्छी है कि वो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। वो जो बात एक बार कह देते हैं, वो पूरी हुई है या नहीं हुई है, उसकी तरफ नहीं देखते हैं।

डबल इंजन सरकार पर बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आगे कहा, डबल इंजन के लोग एक दूसरे की रफ्तार को नहीं बढ़ा रहे बल्कि इनमें टकराव दिखता है। एक ही पटरी पर आमने सामने लड़ रहे हैं। हमें और आपको सपना दिखाया था कि विश्वगुरु बन जाएंगे। अगर प्रधानमंत्री चाहते, इजरायल दौरे के बाद वो ईरान में उतर जाते, जैसे पाकिस्तान में उतर गए थे तो शायद दुनिया आज उन्हें विश्वगुरु के रूप में पहचानती, लेकिन अब तो पाकिस्तान के चाचा वो सब चीजें कर रहे हैं जो विश्वगुरु जी को करना चाहिए था।
pc- zee news, newsonair.gov.in,





