Alert: क्या आज आपके मोबाइल फोन में भी अचानक बजने लगा सायरन, घबराएं नहीं, आपदा विभाग ने की हैं...
- byShiv
- 02 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज 2 मई को सुबह 11.40 एएम पर पर अचानक फोन घनघनाने लगे। फोन की आवाज इतनी तेज थी कि कई तो घबरा कर अपनी सीट से उठ खड़े हुए.. कुछ पल के लिए तो लोग डर भी गए। लेकिन जब लोगों ने मोबाइल फोन देखा तो स्थिति साफ हुई। फोन पर डीओटी अलर्ट मैसेज और सायरन बज रहा था।
क्या हैं पूरा मामला
दरअसल भारत सरकार देशभर में एक नए मोबाइल-आधारित डिजास्टर अलर्ट सिस्टम का ट्रायल कर रही थी। इस दौरान लोगों के मोबाइल फोन पर टेस्ट मैसेज आए और सायरन बजने लगा। सरकार एक नया मोबाइल बेस्ड डिजास्टर अलर्ट सिस्टम टेस्ट की। इस मोबाइल डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम या इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी यानी एनडीएमए के साथ मिलकर तैयार किया है। इस टेस्ट का मकसद इमरजेंसी की स्थिति में लोगों को एक साथ अलर्ट करना है। इसमें हिंदी अंग्रेजी समेत कई क्षेत्रीय भाषा में अलर्ट भेजे गए।
लोगों के फोन पर आए ये मैसेज
India, launches Cell Broadcast using indigenous technology, for instant disaster alerting service for its citizens. Alert citizens, safe nation. No action is required by the public upon receipt of this message. This is a test message. -Government of India.
स्वदेशी तकनीक का किया गया उपयोग
भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। यह एक परीक्षण संदेश है, भारत सरकार। यह अलर्ट सिस्टम एक खास टेक्नोलॉजी पर काम करता है जिसे कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल यानी सीएपी कहते हैं। इस सिस्टम का काम लोगों को संभावित आपदाओं के बारे में समय रहते जानकारी देना है।
क्यों हुआ ये टेस्ट
NDMA के इस अलर्ट ट्रायल का मुख्य कारण उन स्थितियों में लोगों को मैसेज देना है, जहां समय बहुत कम होता है, जैसे सुनामी, भूकंप या आकाशीय बिजली गिरने जैसी स्थिति, इसके साथ ही गैस लीक या रसायनों के खतरे जैसी मानव निर्मित दुर्घटनाओं या प्राकृतिक आपदा के समय भी यह सिस्टम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तुरंत अलर्ट भेजेगा।
pc- lagatar.in





