Alia Bhatt: सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहती हैं आलिया भट्ट, लेकिन इस कारण नहीं कर पा रही...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया की अपनी मजबूरी के बीच झूलते मन का राज खोला है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो आलिया भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया है कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी और सोच दोनों में बड़ा बदलाव आया है और कई बार ऐसा भी होता है जब वह सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने का मन बना लेती हैं।

स्क्वायर इंडिया मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने इन बातों को शेयर किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन ऐसे होते हैं जब वह सुबह उठकर सोचती हैं कि काश वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना लें और सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान दें।

उनका मानना है कि बार-बार चलने वाली चर्चाओं और ट्रोलिंग से दूर रहना मानसिक शांति के लिए जरूरी लगता है। हालांकि, वह यह भी स्वीकार करती हैं कि अगर वह सोशल मीडिया छोड़ देती हैं तो उन लाखों फैंस से उनका जुड़ाव टूट जाएगा।

pc- jagran