America: व्हाइट हाउस आंतकी हमले घायल नेशनल गार्ड सारा बेकस्ट्रॉम की मौत, ट्रंप ने कहा बेकस्ट्रॉम हमारे बीच नहीं...
- byShiv
- 28 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास अफगानी नागरिक द्वारा किए गए हमले में दो नेशनल गार्ड घायल हो गए। इसमें से एक जवान सारा बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई है। वहीं, दूसरा सैनिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने यह जानकारी दी। अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास हुए आतंकी हमले के लिए ट्रंप ने बाइडेन-युग की इमिग्रेशन जांच की नाकामियों को जिम्मेदार ठहराया और शरण के मामलों की पूरी जांच का आदेश दिया।
क्या कहा ट्रंप ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा कि 20 साल की सारा बेकस्ट्रॉम की घावों से मौत हो गई और उनके साथी गार्ड्समैन एंड्रयू वोल्फ, 24, अपनी जान के लिए लड़ रहे है। ट्रंप ने कहा कि बेकस्ट्रॉम अब हमारे साथ नहीं हैं, वह अभी हमें उपर से देख रही होगी। उसके माता-पिता उसके साथ हैं।
कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एजेंट्स ने संदिग्ध के घर से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए, जिसकी पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर हुई है, जिसमें सेलफोन, लैपटॉप और आईपैड शामिल हैं, और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की। वाशिंगटन, डीसी के यूएस अटॉर्नी जीनिन पिरो ने कहा कि संदिग्ध ने देशभर में गाड़ी चलाई और फिर बुधवार दोपहर व्हाइट हाउस के पास पेट्रोलिंग कर रहे गार्ड मेंबर्स पर हमला किया।
pc- jagran.com





