America: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, दो नेशनलगार्ड सहित 3 घायल, ट्रंप ने बताया आतंकी हमला, कहा चुकानी होगी कीमत

इंटरनेट डेस्क। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में आतंकी हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस के पास में गोलीबारी हुई है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के आवास से महज कुछ दूरी पर गोलीबारी यह घटना स्थानीय समयानुसार बुधवार दोपहर 2.30 बजे के करीब हुई। दरअसल, व्हाइट हाउस के पास सड़कों पर हुई इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो नेशनलगार्ड शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है।

ट्रंप ने बताया आतंकी हमला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड के सदस्यों पर गोलीबारी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि यह हमला आतंकवाद का कृत्य था। वॉशिंगटन में वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के साथ हुई गोलीबारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने शहर में 500 और नेशनल गार्ड मेंबर्स को भेजने का ऑर्डर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के राज में अफगानिस्तान से अमेरिका में घुसे हर एक एलियन की फिर से जांच की जाएगी। 

आरोपी हमलावर गिरफ्तार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने इस घटना को लेकर बताया कि गोलीबारी व्हाइट हाउस के पास हुई है। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर नेशनल गार्ड के जवान गश्त पर थे, इसी दौरान हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी के बाद अन्य गार्ड सदस्यों ने संदिग्ध को घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है। वह अफगानी नागरिक बताया जा रहा है।

pc- tv9