News
America: ट्रंप की फिर से खुली धमकी, रूस के साथ व्यापार करने वालों को मिलेगा गंभीर दंड, हो जाएं तैयार
- byShiv
- 17 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के आस पास है। लेकिन वो अपने बयानों के कारण चर्चाओं में हमेशा बने रहे रहते है। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से रूस के साथ कारोबार करने वाले देशों को धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि जो भी देश रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं, उन्हें बहुत ही गंभीर दंड का सामना करना पड़ेगा।
मीडिया रिपाटर्स की माने तो ट्रंप की ये धमकी बीते दिनों रसियन ऑयल कंपनियों लुकोइल और सरकारी स्वामित्व वाली रोजनेफ्ट पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के बाद आई है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को अमेरिकी प्रतिबंधों को बढ़ाते हुए रूस के साथ किसी भी तरह का कारोबार करने वाले देशों को नई चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी संकेत दिया कि ईरान को जल्द ही ब्लैक लिस्ट में डाला जा सकता है।
pc- ndtv






