America: चीनी राष्ट्रपति के अधिकारियों पर ट्रंप ने कसा तंज, कभी ऐसे डरे और सहमे लोग नहीं देखें
- byShiv
- 06 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में दक्षिण कोरिया में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से उनकी मुलाकात हुई है। अब उन्होंने इस मुलाकात के समय का वाकया सुनाते हुए चीनी प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों की खिल्ली उड़ाई है।
खबरों की माने तो अपने चीनी समकक्ष चिनफिंग के साथ हुई मुलाकात के दौरान की बात को याद करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैंने ऐसे डरे-सहमे लोग पहले कभी नहीं देखे। ये लोग बैठक और उसके बाद की अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूरी तरह से चुप रहे और अगर बोले तो बहुत जरूरी थोड़े से शब्द।
खबरों की माने तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ब्रेकफास्ट के दौरान रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ एक बैठक की। इसी बैठक के दौरान उन्होंने अपने इस अनुभव को साझा किया। सांसदों के साथ नाश्ते के दौरान ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग का उल्लेख करते हुए ट्रंप ने उन्हें सख्त और स्मार्ट व्यक्ति बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि उत्तर कोरिया में शी चिनफिंग के साथ बैठक के दौरान कैसे चीनी राष्ट्रपति के दोनों ओर छह अधिकारी खड़े थे। वे सभी सावधान की मुद्रा में खड़े थे। ट्रंप ने कहा कि मैंने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उनमें से किसी ने जवाब नहीं दिया। ट्रंप ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरा मंत्रिमंडल भी इसी तरह व्यवहार करे। वहीं, जैसे ही ट्रंप ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी इतने डरे हुए आदमी नहीं देखे, वैसे ही पूरा कमरा ठहाकों से गूंज उठा।
pc- aljazeera.com





