Amit Shah: गृहमंत्री शाह ने लोकसभा में देश के नक्सल मुक्त होने की घोषणा की

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को नक्सल मुक्त करने की 31 मार्च रखी गई डेडलाइन से एक दिन पहले 30 मार्च को ही लोकसभा में देश नक्सल मुक्त होने की घोषणा कर दी। इसके आधार में उनका कहना है कि 2024 तक नक्सलियों की टॉप सेंट्रल कमिटी और पोलित ब्यूरो में 21 मुख्य कैडर थे। लोकसभा में शाह ने नक्सल को लेकर और भी कई बाते बोली।

क्या बोले शाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाह ने कहा कि जो नक्सलियों के इस पूरे नेटवर्क को चलाते थे। ताजा स्थिति की बात करें तो इनमें से एक पकड़ा गया, सात ने आत्मसमर्पण कर दिया और 12 टॉप कैडर मारे गए। केवल एक नक्सली ही फरार है और उसके साथ भी बातचीत चल रही है। इस एक फरार नक्सली के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मिशिर बेसरा है। जो झारखंड के सारंडा जंगलों में अपने करीब 50 साथियों के साथ छिपा हुआ है।

देश में खत्म हो जाएंगे लिस्टिड नक्सली
खबरों की माने तो बचे हुए नक्सली का अपने कैडर के साथ सरेंडर कराने की कोशिश की जा रही है। अगर इसने वार्ता का जवाब वार्ता से दिया तो ठीक है, वरना गोली का जवाब गोली से ही दिया जाएगा। इसके आत्मसमर्पण करने के साथ ही देश में हथियारों के बल हिंसा करने वाले लिस्टिड नक्सली खत्म हो जाएंगे। रही बात 80 साल के बूढ़े गणपति की तो उसके लोकेशन के बारे में कोई इनपुट नहीं है। मौजूदा समय में अब हथियार उठाकर हिंसा करने वाला कोई नक्सली नहीं बचा है।

pc- thehawk.in