Andhra Pradesh: बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर, 10 लोगों की जलकर मौत, कई घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां रायावरम के पास क्वारी क्षेत्र के निकट एक प्राइवेट बस ने टिपर ट्रक से टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई और इस आग ने बस को पूरी तरह अपनी जद में ले लिया। बताया जा रहा हैं की इस सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत होने की खबर है।

जलकर मर गए यात्री
खबरों की माने तो इस हादसे में कई यात्री जिंदा जल गए। बस पूरी तरह से जल चुकी है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा  दुख प्रकट किया है। उन्होंने अधिकारियों से घायलों के इलाज की जानकारी ली। पुलिस ने इस सड़क हादसे को लेकर जानकारी दी कि मार्कापुरम जिले के रायावरम के पास खदानों के समीप देर रात एक निजी बस और टिपर ट्रक में भीषण टक्कर होने की जानकारी मिली।

कहां जा रही थी बस
ये बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी। इस सड़क हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक लगभग 16 घायल लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। मृताकों की संख्या बढ़ सकती है। 

pc-