Annu Kapoor 'हमारे बारह' की टली रिलीज डेट, अब 14 जून के बाद हो सकता हैं रिलीज पर फैसला
- byShiv
- 07 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म हमारे बारह पर लगातार विवाद चल रहा है। इस बीच बड़ी खबर ये हैं कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज 14 जून 2024 तक टाल दी है। ये कदम पुणे के एक शख्स द्वारा पेटीशन फाइल करने के बाद आई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फिल्म हमारे बारह 7 जून यानी के आज रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 14 जून तक इसकी रिलीज को टाल दिया गया हैं। अन्नू कपूर ने इस दुख जताते हुए कहा- यह एक गंभीर मामला है। फिल्म को 7 जून को दुनिया भर में रिलीज किया जाना था।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे सभी वितरक समझौतों पर हस्ताक्षर हो चुके थे और वितरकों को सभी भुगतान किए जा चुके थे। अन्नू कपूर को फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से काफी धमकियां मिल रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी वो इस सिलसिले में सोमवार को मिले थे। इस फिल्म में धर्म विशेष के लोगों की कहानी दिखाई जाने वाली है।
pc- youtube