Anurag Kashyap: हार्ट अटैक के बाद 27 किलो वजन कम किया था अनुराग कश्यप ने, 11 दिनों तक रहे थे लिक्विड डाइट पर
- byShiv
- 06 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज के दौर में मोटापा बहुत खराब हैं और इसके कारण ही कई तरह की बीमारियां लोगों को घेर लेती है। लेकिन हमारे सामने ऐसे कई लोग हैं जिनकी वेट लॉस जर्नी हर किसी को प्रेरणा देती है। इन्हीं में एक है बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप जिन्होंने हार्ट अटैक से जूझने के बाद अपना 27 किलो वजन कम किया था।
अनुराग ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि हार्ट अटैक और अस्थमा अटैक जैसी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझने के बाद उन्होंने 27 किलो वजन कम करके हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने पेमा वेलनेस रिट्रीट के साथ एक इंटरव्यू के साथ बातचीत में बताया कि ये वो समय था जहां से उन्होंने अपनी रिकवरी की यात्रा शुरू की थी।
अनुराग ने कहा, मुझे हार्ट अटैक आया था, कई बार अस्थमा अटैक भी हुए, मैं स्टेरॉयड ले रहा था और मैं पूरी तरह से बिखर गया था। मैं अंदर से टूट गया था, 44 साल के अनुराग ने आगे कहा, मुझे कभी समझ नहीं आया कि मुझ जैसे इंसान का वजन अचानक क्यों बढ़ गया जबकि मैं बहुत फिट हूं और रेगुलर एक्सरसाइज करता हूं। अनुराग के अनुसार, एक होलिस्टिक अप्रोच जिसमें 11 दिन की सख्त लिक्विड डाइट शामिल थी, उससे उन्हें मदद मिली। उन्होंने कहा, पहली बार मैंने बहुत बड़ा फर्क देखा, तब से मैंने 27 किलो वजन कम किया है।
pc- bharatexpress.com






