Asia Cup 2025: आमिर कलीम के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में भारत और ओमान के बीच खेले गए मैच में भारत ने भले ही मैच जीत लिया, लेकिन ओमान ने पसीने छुड़ा दिए। हम्माद मिर्जा और आमिर कलीम ने लगातार ओमान को मजबूती प्रदान की। इन दोनों के अर्धशतक ने ओमान को मतबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 

वहीं, आमिर कलीम ने अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। इस अर्धशतक की बदौलत करीम ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। करीम ने 38 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। करीम ने 46 गेंद पर 7 चौके और दो सिक्स की मदद से 64 रन की पारी खेली।

आमिर कलीम (43 वर्ष 303 दिन) किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ 50 से अधिक रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने। साथ ही वह भारत के खिलाफ टी20 में दो विकेट और अर्धशतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बने।

pc- espncricinfo.com