Asian Games 2026: हरमनप्रीत कौर दिलाएगी टीम को स्वर्ण पदक, एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान
- byShiv
- 30 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। 2026 में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। बता दें कि इसी वर्ष सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले इस बहु-खेल आयोजन के लिए टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय टीम इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में मैदान में उतरेगी। पिछले एशियन गेम्स (2023) में चीन के हांगझोउ में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल’ (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), राधा यादव और नंदनी शर्मा
pc- india tv hindi






