Assam Elections: हिमंत बिस्वा सरमा आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिमंत बिस्वा सरमा आज असम के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। इसके पहले सरमा ने चार मंत्रियों और विधानसभा स्पीकर के नामों की घोषणा कर दी है, जो मंगलवार को उनके साथ शपथ लेंगे। सरमा 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में असम के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे।
आएंगे पीएम मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरमा के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सरमा ने कहा कि उनके चार सहयोगी उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। असम में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत से अधिक सीटें हासिल की हैं।
कौन कौन लेगा शपथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शपथ लेने वाले 4 मंत्रियों में रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेग शामिल हैं। रामेश्वर तेली भाजपा नेता हैं और राज्य के ओबीसी चाय समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। अतुल बोरा असम गण परिषद से हैं और गोलाघाट जिले के बोरही गांव के रहने वाले हैं, जो चुटिया समुदाय से हैं। चरण बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता हैं और बोडो समुदाय से आते हैं, जो राज्य में अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता प्राप्त है। अजंता नेग भाजपा की प्रमुख महिला नेता हैं, जो चुटिया समुदाय से जुड़ी हैं। वे गोलाघाट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
pc- jagran






