Rules of astrology: खाना खाने के बाद मंदिर जाना चाहिए या बाद, जाने क्या कहते हैं....

इंटरनेट डेस्क। भारतीय संस्कृति में मंदिर जाना केवल पूजा-पाठ का हिस्सा नहीं, बल्कि आस्था भी है। लेकिन आपने देखा होगा अधिकतर लोगों के मन में एक सवाल उठता रहता हैं की भगवान के मंदिर में खाना खाकर जाना चाहिए या फिर खाली पेट। कई लोग खाली पेट भगवान के दर्शन करना शुभ मानते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि भोजन के बाद भी मंदिर जाने में कोई परेशानी नहीं होती। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में इस विषय को लेकर अलग-अलग नियम बताए गए हैं।

भोजन के पहले दर्शन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंदिर में प्रवेश करने से पहले शरीर हल्का और मन शांत होना चाहिए। माना जाता है कि खाली पेट या हल्का भोजन करने के बाद भगवान के दर्शन करने से एकाग्रता बढ़ती है और पूजा का पूरा फल मिलता है। धार्मिक मान्यताओं में भी बताया गया है कि भगवान को पहले भोग अर्पित किया जाता है, उसके बाद ही मनुष्य भोजन ग्रहण करता है। यही वजह है कि सुबह स्नान, पूजा और मंदिर दर्शन के बाद ही भोजन करते हैं।

भोजन के बाद
ऐसा नहीं है कि भोजन करने के बाद मंदिर जाना पूरी तरह वर्जित है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यदि किसी विशेष कारण से पहले मंदिर जाना संभव न हो, तो भोजन के बाद भी भगवान के दर्शन किए जा सकते हैं। भोजन के बाद थोड़ा समय लेकर हाथ-मुंह साफ करें, मन को शांत करें और फिर श्रद्धा के साथ मंदिर जाएं।

pc- news18