Astrology: इन राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगी देवशयनी एकादशी, जीवन में बढ़ेगी सुख-समृद्धि
- byvarsha
- 24 Jul, 2026
PC: TV9
हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। सनातन धर्म में इस एकादशी को बहुत खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं और यहीं से चार महीने का चातुर्मास शुरू होता है, जो कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की देवउठनी के जागरण के साथ खत्म होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को है।
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की बहुत श्रद्धा से पूजा की जाती है। इस दिन व्रत और पूरे विधि-विधान से पूजा भी की जाती है। हालांकि इस एकादशी से भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं, लेकिन उनकी पूजा और व्रत का महत्व कम नहीं होता। इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु की खास कृपा मिलती है। इस साल की देवशयनी एकादशी ज्योतिषीय नजरिए से भी बहुत खास होगी। क्योंकि इस एकादशी पर मेष, वृषभ, कन्या और तुला राशि के लोगों को इस दिन से फायदा होगा। इन राशियों के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है।
मेष
मेष राशि वालों को देवशयनी एकादशी पर शुभ फल मिल सकते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से प्रॉफिट हो सकता है। करियर में तरक्की हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बढ़ सकती हैं।
वृष
देवशयनी एकादशी पर वृषभ राशि के लोगों को अपने करियर में सफलता मिल सकती है। उन्हें काम में अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से आपकी फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत हो सकती है। आपकी सेविंग्स बढ़ सकती है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए देवशयनी एकादशी फाइनेंशियली काफी फायदेमंद हो सकती है। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार हो सकता है। आपको अपने करियर में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आपको दोस्तों और अपनों का सपोर्ट मिल सकता है।
तुला
तुला राशि के लोग देवशयनी एकादशी पर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। आपको काम में अपनी मेहनत का फल मिल सकता है, जिसके पॉजिटिव रिजल्ट दिखेंगे। लव रिलेशनशिप और शादीशुदा जिंदगी में और तालमेल बन सकता है।






