ATM Withdrawal: आप भी जा रहे हैं एटीएम से पैसे निकालने तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकते हैं...

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में हर कोई पैसों के लिए या तो यूपीआई का उपयोग करता हैं या फिर एटीएम का। वैसे नकद पैसांे के लिए आज के दौर में लोग एटीएम का उपयोग करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर एटीएम पर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो हमारे साथ फ्रॉड हो सकता है? शायद नहीं, चलिए जानते हैं एटीएम से पैसे निकालते समय क्या-क्या बातें ध्यान रखें।

नंबर 1
जिस भी एटीएम पर जाएं उसके कार्ड रीडर स्लॉट को जरूर चेक करें
कार्ड रीडर स्लॉट को हिलाकर देख सकते हैं
अगर ये ढीला लगे, तो हो सकता है कि कार्ड का डाटा चुराने के लिए स्किमर डिवाइस लगी हो
लोगों को ठगने के लिए जालसाज ऐसा करते हैं

नंबर 2

एटीएम मशीन पर अपने डेबिट कार्ड के पिन नंबर की सुरक्षा करना सबसे जरूरी है
जब भी आप एटीएम मशीन पर पिन नंबर डालें, तो दूसरे हाथ से कीपेड को जरूर छुपा लें

नंबर 3
एटीएम पर अजनबियों की मदद लेने से बचें
कई लोगों को एटीएम से पैसे निकालने नहीं आते और वो कार्ड लेकर खुद एटीएम चले जाते हैं और फिर यहां पर अनजाने लोगों की मदद लेते हैं
ऐसा करना गलत है, क्योंकि कोई धोखेबाज आपके कार्ड से पैसे निकाल सकता है
इसलिए अपने किसी को साथ ले जाएं न कि किसी अजनबी की मदद लें

pc- news18