AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि, इस मामले में की कपिल देव की बराबरी

इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शादमान इस्लाम का विकेट लेते ही स्टार्क टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए।

36 साल के मिचेल स्टार्क ने इस मामले में श्रीलंका के महान स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़ा। इतना ही नहीं, वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के महान कप्तान कपिल देव की बराबरी पर भी पहुंच गए हैं।

मुकाबला शुरू होने से पहले स्टार्क और रंगना हेराथ टेस्ट विकेटों के मामले में बराबरी पर थे। उसके बाद विकेट लेते ही वो आगे निकल गए। 434वां टेस्ट विकेट हासिल करने के साथ मिचेल स्टार्क ने भारत के महान कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव की भी बराबरी कर ली। कपिल देव ने 1978 से 1994 के दौरान 131 टेस्ट मैच खेलकर 434 विकेट हासिल किए थे। स्टार्क ने यह आंकड़ा अपने 106वें टेस्ट में ही छू लिया। दोनों अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं।

PC- JAGRAN