aus vs eng: आपको भी देखना हैं बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच तो फिर यहां देख सकते हैं आप भी टीवी और मोबाइल पर
- byShiv
- 26 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। बॉक्सिंग डे टेस्ट का हर किसी को इंतजार है, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों एशेज सीरीज खेली जा रही है। पहले 3 टेस्ट अपने नाम कर ऑस्ट्रेलिया पहले ही 5 मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। अब सीरीज के चौथे और बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच इंग्लैंड जीतकर वापसी करना चाहेगी।
ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। भारत में फैंस इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर यानी आज से शुरू हो चुका है। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। चौथे टेस्ट को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।
pc- espncricinfo.com






