Ayodhya: राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपयों की गड़बड़ी के आरोप, सरकार ने जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय एसआईटी

इंटरनेट डेस्क। अयोध्या का नाम आते ही सबके मन और दिमाग में जो सबसे बड़ी चीज आती हैं वो हैं राम मंदिर, इस मंदिर को बनाने के लिए कई जतन हुए, यह कई तरीकों से चर्चाओं में रहा और अब एक बार फिर से यह मंदिर चर्चाओं में और उसका कारण यह हैं की राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े करोड़ों रुपये ग़ायब होने का आरोप लगा है। इसमें कई बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे है।  बीती सात जून को समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े करोड़ों रुपये ग़ायब होने का आरोप लगाया था।

अखिलेश ने क्या लिखा था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने एक्स पर लिखा, समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रक़म ग़ायब पाई गई है। वहीं अयोध्या के ज़िलाधिकारी ने भी मीडिया को बताया कि राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनके संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. मामले की जांच जारी है।

एसआईटी का हुआ गठन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर में चंदा विवाद की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी में आईएएस विजय विश्वास पंत, आईपीएस किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं। यह विशेष जांच दल सोमवार को अयोध्या पहुंच गया।

pc- kailash-yatra.org