Ayushman bharat yojana: जाने कैसे करवा सकते हैं आप भी आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख तक का मुफ्त उपचार
- byShiv
- 10 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं में कुछ स्वास्थ्य के लिए भी है। ऐसे में एक योजना हैं आयुष्मान भारत योजना, जिसमंे लोगों को पांच लाख तक का मुफ्त उपचार मिलता है। पात्र लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और उपचार करवा सकते है।
कैसे कराएं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज
इसके लिए आपको सबसे पहले अस्पताल में टीपीए डेस्क के पास जाना है इसके बाद वहां जाकर आपको यह बताना है कि आप आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज कराना चाहते हैं अगर आस्पताल आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है... तो आपको वहां आयुष्मान कार्ड दिखाकर अपनी पहचान को सत्यापित करना है।
मिलेगा उपचार
अगर आपकी पहचान सत्यापित हो जाती हैं तो आप आयुष्मान कार्ड की मदद से अपना मुफ्त इलाज करा सकते हैं। यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
pc- p4h.world






