Ayushman Card: जाने कितनी उम्र के लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, क्या हैं इसके नियम
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं में से ही एक हैं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना। इसके तहत एक कार्ड बनाया जाता हैं जिसे आयुष्मान कार्ड कहा जाता है। इस कार्ड के बनने के बाद आपको पांच लाख तक का मुफ्त उपचार मिलता है। आप इस योजना में पांच लाख तक का मुफ्त उपचार इस योजना से जुड़े अस्पतालों में करवा सकते है।
कितनी उम्र के लोगों का बनता हैं कार्ड
भारत सरकार द्वारा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर आप इस कार्ड के बनने के बाद इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस उम्र के लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और किस उम्र के नहीं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने की उम्र क्या है…
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
आयुष्मान कार्ड किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं?
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई न्यूनतम उम्र तय नहीं है
किसी भी परिवार के पात्र होने पर यानी अगर कोई भी परिवार आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र है, तो फिर नवजात शिशु से लेकर किसी भी उम्र के व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बन सकता है
वहीं, अगर किसी व्यक्ति की उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है तो उसके लिए उम्र का कोई नियम नहीं है
कुछ समय पहले भारत सरकार ने 70 साल या उससे अधिक उम्र के हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने का नियम लागू किया है।
pc- pmujjwalayojana.com






