Ayushman Card Yojana: आयुष्मान कार्ड होने पर भी अस्पताल नहीं करें आपका इलाज तो फिर कर सकते हैं आप यहां पर शिकायत

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई योजनाओं पर काम करती है।  जिनके जरिए पात्र लोगों को कई तरह के लाभ देने का काम करती है। इसी तरह आयुष्मान कार्ड से केंद्र सरकार मुफ्त इलाज देने का काम करती है। दरअसल, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद आप आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन अगर कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज देने से मना करे तो आप यहां जान सकते हैं कि ऐसे में आप क्या कर सकते हैं।

किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
आयुष्मान कार्ड से आप हर किसी अस्पताल में मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते
आप आयुष्मान कार्ड से सिर्फ उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
आयुष्मान कार्ड पर अस्पताल न करे मुफ्त इलाज, तो क्या करें?

अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करने से मना कर रहा है तो आप ऐसे अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं, बस ध्यान रहे कि वो पंजीकृत अस्पताल हो।

कहां करें अस्पताल की शिकायत? 
आपको आयुष्मान भारत योजना के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करना होता है
यहां आप उस अस्पताल की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
अगर अस्पताल इसमें दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है

pc -parbhat khabar