Ayushman Yojana: इस योजना के लिए आप पात्र हैं या नहीं, इस तरह से कर सकते हैं पता

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार देश के लोगों के लिए कई स्वास्थ्य योजनाएं चलाती हैं और उन योजनाओं में से ही एक हैं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना। यह सबसे लोकप्रिय योजना हैं, इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें नहीं पता कि वह इस योजना के पात्र हैं या नहीं। तो चले पता करते हैं। 

पात्रता का पता ऐसे करें
अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो दूसरा आसान तरीका है हेल्पलाइन नंबर या कॉमन सर्विस सेंटर का इस्तेमाल करना। 

सरकार ने इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं 14555 और 1800-111-565, इन पर कॉल करके आप अपनी पात्रता की जानकारी ले सकते हैं। यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए है। आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या आयुष्मान ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

pc- moneycontrol.com