Bada Mangal 2026: इस बार एक-दो या चार नहीं, ज्येष्ठ महीने में पड़ेंगे 8 बड़े मंगल, 19 सालों बाद बन रहा ऐसा....
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरेनट डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने का विशेष होता है। यह महीना विशेष रूप से संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस महीने में पड़ने वाले मंगलवारों को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है, लेकिन साल 2026 का ज्येष्ठ महीने बेहद खास होने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, पूरे 19 साल बाद एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें पूरे 8 बड़े मंगल पड़ेंगे।
क्यों बन रहा है यह दुर्लभ संयोग?
जानकारी के अनुसार आमतौर पर ज्येष्ठ महीने में 4 या 5 मंगलवार होते हैं, लेकिन इस बार अधिक मास यानी पुरुषोत्तम माह के चलते बुढ़वा मंगल की अवधि बढ़ गई है। जब भी ज्येष्ठ के महीने में अधिक माह का संयोग बनता है, तो मंगलवारों की संख्या बढ़ जाती है। इससे पहले ऐसा अद्भुत संयोग 19 साल पहले देखा गया था।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही हनुमान जी की मुलाकात वनवास के दौरान भगवान राम से हुई थी। एक अन्य मान्यता के अनुसार, इसी समय हनुमान जी ने भीम का घमंड चूर कर उन्हें दर्शन दिए थे। बड़ा शब्द हनुमान जी के विशाल और शक्तिशाली स्वरूप का प्रतीक है।
क्या करें इस दौरान
सूर्याेदय से पहले उठकर स्नान करें और लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनें।
हनुमान जी की प्रतिमा पर चमेली का तेल और सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं। इससे बजरंगबली तुरंत खुश होते हैं।
इस दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करना बेहद फलदायी होता है। 8 बड़े मंगल होने की वजह से आप हर मंगलवार को एक खास पाठ
का संकल्प ले सकते हैं।
हनुमान जी को बेसन के लड्डू, बूंदी या गुड़ और भुने हुए चने का भोग लगाएं।
pc- amar ujala






