Bada Mangal: तीसरे बड़े मंगल पर वीर बजरंगी को अर्पित करें आप भी ये खास भोग, आ रही बाधाएं हो जाएंगी दूर

इंटरेनट डेस्क। सनातन धर्म में ज्येष्ठ महीने के का बड़ा महत्व हैं और उसमें भी विशेषकर मंगलवार के दिन का। इसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में पूजा जाता है। यह समय हनुमान जी को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही त्रेतायुग में भगवान श्रीराम से हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। तो आइए जानते हैं तीसरे बड़े मंगल पर वीर बजरंगी को उनका कौन सा प्रिय भोग अर्पित कर सकते है।

बजरंगबली को लगाएं ये भोग
हनुमान जी को पीला और लाल रंग बेहद प्रिय है। तीसरे बड़े मंगल पर वीर बजरंगी को शुद्ध घी से बने बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे कुंडली में मंगल और गुरु ग्रह मजबूत होते हैं, जिससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 

तुलसी दल
भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम के परम भक्त होने की वजह से हनुमान जी को बिना तुलसी के तुलसी दल के लगाया गया कोई भी भोग स्वीकार नहीं होता। अगर आप उनके भोग में तुलसी दल शामिल करते हैं, तो घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती।

मीठा पान
अगर आपका कोई जरूरी काम लंबे समय से अटका हुआ है या नौकरी में परेशानी चल रही है, तो तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को कसूरी पान या मीठा पान अर्पित करें। ऐसा करने से हनुमान जी सभी संकटों का नाश करते हैं।

pc- moneycontrol.com