BAN VS SL: मुश्फिकुर रहीम के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, तोड़ डाला गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क।  बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अनुभवी क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। रहीम ने गाले में अपने टेस्ट करियर का 12वां टेस्ट शतक जड़ा और मुश्फिकुर रहीम 164 रन बनाकर आउट हुए। इस शतकीय पारी की बदौलत रहीम ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बता दें कि गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रहीम को 112 रनों की जरूरत थी। जैसे ही रहीम ने 112 पूरे किए वह गिलक्रिस्ट से आगे निकल गए। बता दें कि रहीम इंटरनेशल क्रिकेट में बिना एक बॉल फेंके सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

मुश्फिकुर रहीम इंटरनेशनल क्रिकेट में 15513 रन बना चुके हैं। मुश्फिकुर रहीम बिना गेंदबाजी किए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम पर था, जो अब पीछे छूट गए हैं।
15,513 - मुश्फिकुर रहीम - बांग्लादेश 
15,461 - एडम गिलक्रिस्ट - ऑस्ट्रेलिया 
12,654 - क्विंटन डी कॉक - दक्षिण अफ्रीका 
11,881 - जोस बटलर - इंग्लैंड

PC- espncricinfo.com