Bank Holiday: बैंक जाने से पहले करले चेक, बैंक आज खुले हैं या फिर हैं बंद
- byShiv
- 19 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज सप्ताह का पहला दिन हैं और हर किसी को बैंक खुलने का इंतजार रहता हैं, क्यों कि लोगों के कई काम अटके रहते है। ऐसे में आपको भी कोई काम हैं और घर से निकल रहे हैं तो बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें। सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि और दुर्गा पूजा के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
आज किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?
19 अक्टूबर को महानवमी, दुर्गा पूजा, आयुध पूजा फेस्टिवल के लिए बैंक में छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, ये छुट्टी देशभर में हो, ये जरूरी नहीं है, छुट्टियां खासतौर से असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में है। अगर आप दिल्ली या किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो अपने बैंक की स्थानीय छुट्टी लिस्ट जरूर देख लें,त्योहारों की छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होती है।
बैंक बंद होने पर कौन से काम होंगे?
बैंक शाखा बंद होने पर भी कई जरूरी काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं, ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम की मदद से पैसे ट्रांसफर करने, बिल भरने और कैश निकालने जैसे काम कर सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस, बैंक शाखा में केवाईसी अपडेट, लॉकर इस्तेमाल करने या डिमांड ड्राफ्ट बनवाने जैसे कामों के लिए शाखा जाना पड़ सकता है, ऐसे काम छुट्टी वाले दिन अटक सकते हैं।
कल भी बंद रहेंगे बैंक?
20 अक्टूबर को दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर भी देश के ज्यादातर बैंक में छुट्टी रहेगी, हालांकि, कुछ केंद्रों पर अलग व्यवस्था हो सकती है, इसलिए लगातार दो दिन बैंक का काम करने का प्लान बना रहे हैं तो अपने शहर के बैंक में जाकर छुट्टियों के बारे में जरूर जान लें।
pc- businesstoday.in






