Basant Panchami 2026: जाने आप भी किस दिन मनाया जाएगा बसंत पंचमी का महापर्व, क्या हैं सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म का महापर्व बसंत पंचमी भी पास में है। यह पर्व ज्ञान और विद्या का महापर्व है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा होती है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन माना जाता है, जिससे प्रकृति में नई ऊर्जा, हरियाली और उल्लास दिखाई देता है आइए जानते हैं सरस्वती पूजा की सही तारीख, शुभ मुहूर्त।

सरस्वती पूजा की सही तारीख
हिंदू पंचांग के मुताबिक माघ शुक्ल पंचमी तिथि का आरंभ 23 जनवरी 2026 की रात 02 बजकर 28 मिनट से होगा, जबकि इसका समापन 24 जनवरी 2026 को रात 01 बजकर 46 मिनट पर होगा। चूंकि पंचमी तिथि का उदयकाल 23 जनवरी को पड़ रहा है, इसलिए इसी दिन बसंत पंचमी मनाई जाएगी।

मां सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी पर अभिजीत मुहूर्त और प्रातः काल में सरस्वती पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन राहुकाल से बचते हुए पूजा करने की सलाह दी जाती है। दोपहर से पहले पूजा करना अधिक शुभ होता है, क्योंकि इस समय देवी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 07.12 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। मां सरस्वती को वाणी, विवेक, संगीत और विद्या की अधिष्ठात्री देवी कहा गया है। बसंत पंचमी के दिन उनकी पूजा करने से बुद्धि, स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि होती है। विद्यार्थियों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन पूजा करने से पढ़ाई में सफलता और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

pc- stackumbrella.in