Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, जाने किस तारीख को आ रही सिनेमा घरों में
- byShiv
- 08 Jan, 2026
इंटरेनट डेस्क। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल मई महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जब से ‘भूत बंगला’ का पहला पोस्टर और फिर मोशन पोस्टर सामने आया था, तभी से फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट थी, अब रिलीज डेट के ऐलान ने भूत बंगला फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट पक्की कर दी है। पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बंगले से एक खबर आई है! इसके दरवाजे 15 मई 2026 को खुलेंगे, सिनेमाघरों में मिलते हैं।
pc- bookmyshow.com






