Bihar: चाचा अपने भतीजे की पत्नी के साथ कर रह था 4 साल से $ex, बना रखा था मौज मस्ती के लिए अलग से घर, विरोध किया तो मार दी 6 गोली

इंटरनेट डेस्क। बिहार के पटना में एक बड़ी खबर सामने आई हैं, इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। त्योहार से पहले हंसता खेलता परिवार बर्बाद हो गया। यहां अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह सनसनीखेज वारदात फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव की है। मृतक की पहचान 32 साल के दीपक कुमार के रूप में हुई है। चाचा ललन शर्मा ने उसे ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारीं, जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। 

अवैध संबंध थे कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चाचा ललन शर्मा का भतीजे दीपक की पत्नी कविता देवी से बीते 4 सालों से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। चाचा ने बहू के साथ मौज-मस्ती के लिए अलग घर भी बना दिया था। सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार और उसके चाचा ललन शर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसकी मुख्य वजह अवैध संबंध थी। बताया जा रहा हैं की बहू के साथ मौज मस्ती के लिए चाचा ने अलग से घर बना रखा था।

चाची ने खोला राज
ललन शर्मा की पत्नी शोभा देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति का अपने ही भतीजे दीपक कुमार की पत्नी कविता देवी के साथ चार साल से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध को रोकने के लिए कई बार परिवार के बीच प्रयास किया गया, लेकिन उनके पति मानने को तैयार नहीं थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, ललन शर्मा बिल्डर का काम करता है। दीपक कुमार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। दीपक की पत्नी कविता अपने चचेरे ससुर ललन शर्मा से हमेशा मदद की गुहार लगाती थी। इसी का फायदा उठाकर चाचा और भतीजे की पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गया। मंगलवार सुबह दीपक कुमार अपने घर पर था। तभी चाचा ललन शर्मा कमर में पिस्तौल लेकर वहां पहुंचा। उसने दीपक पर दनादन 6 गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही दीपक की मौत हो गई। ललन शर्मा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से गांव में तनाव और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के 6 खोखे बरामद किए हैं।

pc- news18