Bihar: भाभी के साथ आधी रात में देवर कर रहा था गंदा काम, दोनों हाथ थे उसके भाभी के....भाई की पड़ी नजर तो पहुंच गया कमरे में....
- byShiv
- 24 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले एक बड़ी घटना सामने आई थी, यहा एक पति और पत्नी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे और लैपटॉप कारोबारी थे, पुलिस ने अब मनोज भगत (48) और उनकी पत्नी मीनू देवी (45) की हत्या का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार संपत्ति और जमीन-जायदाद के विवाद में कारोबारी दंपती की हत्या उनके सगे छोटे भाई अनुज ने ही कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शवों के अवशेष बरामद कर लिए हैं।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी 19-20 मई की रात अपने घर और मार्केट से अचानक लापता हो गए थे। दोनों के मोबाइल फोन लगातार बंद आने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई, दंपती की इकलौती बेटी शेफाली ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने कमरे से खून के धब्बे बरामद किए, जिनकी वैज्ञानिक जांच में व्यापारी का खून होने की पुष्टि हुई।
बेटी का संदेह सच साबित हुआ
घटना के बाद से ही कारोबारी की बेटी शेफाली अपने चाचा अनुज पर लगातार संदेह जता रही थी। उसका आरोप था कि संपत्ति हड़पने की नीयत से उसके माता-पिता को नुकसान पहुंचाया गया है। जांच के दौरान ही आरोपी अनुज भी अचानक लापता हो गया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया, तकनीकी साक्ष्यों से उसके वाराणसी में होने की जानकारी मिली, जहां से पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि वारदात वाली रात आरोपी अनुज अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर रहा था। चीख-पुकार सुनकर बड़ा भाई मनोज भगत कमरे में पहुंचा, छोटे भाई को अपनी पत्नी का गला घोंटते देख जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने पास में रखी मूर्ति उठाकर मनोज के सिर पर दे मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
pc- tv9






