Bihar: पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति ने काटकर अलग कर दिया अपना प्राइवेट पार्ट...फिर काटने लगा अपनी....लोगों ने...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के रोहतास जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हैरान और परेशान कर देगी। जी हां यहां पति पत्नी के बीच विवाद होने पर पति ने मंदिर में अपना प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। फिर चाकू जैसे धारदार हथियार से वह अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल ले गए।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मामला करहगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। खून से लथपथ युवक को जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। करगहर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक विक्षिप्त है। उसने मंदिर में घटना को अंजाम दिया है। परिजनों से जानकारी मिली है कि उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। 

हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार पत्नी से विवाद की मिली जानकारी के अनुसार, अपना प्राइवेट पार्ट काटने वाला युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार के भरण पोषण को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। उसका एक बेटा भी है, जिसकी पढ़ाई को लेकर भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इससे पति मानसिक तनाव में था। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि युवक की पूजा पाठ में उसकी आस्था है। सोमवार और शुक्रवार की सुबह वह अक्सर शिव मंदिर में जल चढ़ाता है। बीते 10 दिनों से वह दिन भर मंदिर में बैठा रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को जब वे पूजा अर्चना के लिए मंदिर में पहुंचे तो युवक को वहां पर खून से लथपथ देखा। उसने अपने प्राइवेट पार्ट को काटकर अलग कर दिया था। साथ ही वह खुद का गला काट कर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था।

pc- jagran