Bihar: सीएम नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा, खुद किया इसका...प्रदेश को मिलेगा नया मुख्यमंत्री
- byShiv
- 05 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार में होली के बाद अचानक से राजनीति के रंग बदल गए है। बुधवार को सुबह अचानक जेडीयू की बैठक हुई और उसमें खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने तय कर लिया की वो राज्यसभा जा रहे है। हालांकि अंदर ही अंदर क्या खिचड़ी पकी हैं इसके बारे में कोई कुछ नहीं जान सका है। ऐसे में उन्होंने आज खुद ऐलान कर दिया हैं की वो राज्यसभा जा रहे है। इस स्थिति में बिहार को जल्द ही नया सीएम मिलने वाला है। इस बात पर आज मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही मुहर लगा दी है। वह सीएम पद छोड़कर राज्यसभा सांसद बनेंगे। वह आज इसके लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
इस संबंध में नीतीश कुमार ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
pc-




