Bihar: सीएम नीतीश कुमार बिहार छोड़ चले दिल्ली, राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ

इंटरनेट डेस्क। जिस बात को अब तक केवल एक चर्चा माना जा रहा था वो अब सच हो गई हैं, जी हां बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब दिल्ली चल दिए है। आज नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है, सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पिछले दो दशक से ज्यादा समय से राज्यसभा जाना चाह रहा हूं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जो नई सरकार बनेगी, उसे पूरा मार्गदर्शन रहेगा।

इन सबके बीच पटना में भारी बवाल की स्थिति बन गई है, मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं, जेडीयू कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना अपनी पार्टी के नेताओं को भी करना पड़ रहा है, जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को वहां से भागना पड़ा. वहीं, बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी जेडीयू समर्थकों ने रोक दी।

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। नॉमिनेशन के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह स्टेट गेस्ट हाउस में बीजेपी और जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, नीतीश कुमार के साथ इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

pc-aaj tak