Bihar: बेटी, दामाद और पत्नी ने पति को दी ऐसी मौत की कांप जाएगी रूह, पकड़े जाने पर खुले...
- byShiv
- 06 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। बिहार के गयाजी में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको अंदर तक हिलाकर रख देगी। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां पत्नी, बेटी और दामाद ने मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी। मरने वाला कोई और नहीं बल्कि घर का मुखिया ही था। वारदात बाराचट्टी के थाना क्षेत्र सथित बेलारपुर गांव की है। पुलिस ने गुरुवार को घर के आंगन में दफन किया गया एक शव बरामद किया हैं।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक का नाम महेश यादव स्थानीय लोगों का कहना है कि घर पर बीते एक महीने से ताला लगा था। आशंका जताई जा रही है कि महेश की हत्या कर उसका शव गाड़कर घर वाले वहां से भाग गए थे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महेश की हत्या पत्नी, बेटी और दामाद ने मिलकर की और पकड़े जाने के डर से घर के आंगन में शव को दफन कर दिया। मंगलागौरी इलाके से पत्नी, दो बेटी और दामाद को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस क्या कह रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महेश का घर गांव के एक किनारे पर है। ग्रामीणों की आवाजाही कम होती है। गुरुवार को कुछ ग्रामीण महेश के घर की ओर गए थे। घर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने गांव के अन्य लोगों से इस बात को लेकर चर्चा की। इसके बाद ग्रामीणों का समूह महेश के घर पहुंचा। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था। घर से दुर्गंध आने के बाद लोगों का शक और गहरा हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोहनपुर पुलिस को दी। पुलिस ने डेढ़ फीट जमीन की खुदाई कर शव को बाहर निकाला। मुंह के सारे दांत टूटे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। इससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफन किया गया था। शव को जमीन में दफन करने के बाद महेश की पत्नी और उसकी दो बेटी ताला बंद कर घर से निकल गए थे। बताया जा रहा हैं कि महेश काफी ज्यादा शराब का सेवन करता था। शराब का आदी होने के कारण वह घर के अनाज आदि भी बेच दिया करता था, जिससे परिजन काफी परेशान थे।
pc- mediahelpingmedia.org





