Bihar Elections 2025: कांग्रेस ने बिहार चुनावों में मिली हार पर किया मंथन, गिनाएं अलग अलग कारण

इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद मंथन का दौर जारी है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल ने लगभग 70 उम्मीदवारों और सांसदों के साथ कई दौर की समीक्षा बैठकें कीं। इन बैठकों में हार के लिए विभिन्न कारणों पर खुलकर चर्चा हुई। 

गिनाए अलग अलग कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैठक में उपस्थित अधिकांश नेताओं और उम्मीदवारों ने हार के लिए अलग-अलग कारणों का जिक्र किया। आपको बता दें कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं और 6.09ः वोट शेयर प्राप्त किया है। 

पार्टी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद बयान दिया कि बिहार चुनाव का जनादेश वास्तविक नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर प्रबंधित और मनगढ़ंत परिणाम था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एसआईआर और ईवीएम का दुरुपयोग किया गया। स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के दौरान 10,000 की राशि सीधे महिलाओं को हस्तांतरित की। इसने महिला मतदाताओं को निर्णायक रूप से प्रभावित किया।

pc- thehindu.com,thestatesman.com