Bihar Elections 2025: राहुल गांधी ने चुनाव परिणामों को बताया चौंकाने वाला, कहा- चुनाव प्रक्रिया शुरु से ही निष्पक्ष नहीं थी

इंटरनेट डेस्क। बिहार में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा हैं, हार भी कोई छोटी नहीं बहुत बड़ी हार महागठबंधन को झेलनी पड़ी है। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को बेहद चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जीत हासिल नहीं कर सका क्योंकि चुनाव की प्रक्रिया शुरुआत से ही निष्पक्ष नहीं थी। 

क्या बोले राहुल गांधी
मीडिया रिपाटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा कि यह नतीजे चुनाव की उस स्थिति को दर्शाते हैं, जहां बराबरी की लड़ाई संभव ही नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को जनता का व्यापक समर्थन मिला, लेकिन चुनाव में निष्पक्षता की कमी ने नतीजों को प्रभावित किया। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। 

शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था चुनाव-राहुल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

pc- jagran, livemint.com