Bihar Elections 2025: बिहार में कांग्रेस की हार की राहुल गांधी ने ली जिम्मेदारी, कहा- एक दूसरे पर आरोप लगाने का वक्त...

इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार हुई है। इस हार पर कांग्रेस ने मंथन किया है। हार के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब खुले तौर पर एक-दूसरे पर उंगलियां उठ रही हैं। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और हारे हुए उम्मीदवारों के साथ करीब चार घंटे लंबी मैराथन समीक्षा बैठक की। बैठक में राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि हार की जिम्मेदारी सिर्फ बिहार इकाई पर थोपना गलत होगा, वे खुद भी इस हार के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंथन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा हम सब मिलकर लड़े थे, हम सब मिलकर हारे हैं। हार की जिम्मेदारी मैं भी उतनी ही लेता हूं जितनी बिहार के हमारे साथी ले रहे हैं। अब पीछे मुड़कर देखने या एक-दूसरे पर आरोप लगाने का वक्त नहीं है। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना है और संगठन को और मजबूत करना है।

लगा रहे ये आरोप
खबरों की माने तो बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने हार का पूरा ठीकरा चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन  प्रक्रिया पर फोड़ा। पार्टी का दावा है कि इस प्रक्रिया के जरिए बिहार में बड़े पैमाने पर कांग्रेस और महागठबंधन समर्थकों के लाखों वोट जानबूझकर डिलीट कर दिए गए, जबकि फर्जी वोटर जोड़े गए। कांग्रेस अब इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

pc- ndtv.in