Bihar: पति 18 महीने से सउदी में कमा रहा था पैसा, पीछे से पत्नी हो गई प्रेगनेंट, वापस लौटा तो मिली ऐसी सजा की...
- byShiv
- 07 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन से एक ऐसी खबर सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के माहौल से बचकर सऊदी अरब से अपने वतन लौटे युवक को यहां भी मौत ही नसीब हुई। एहसान रजा का सड़क किनारे शव बरामद हुआ। शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पत्नी के पाप और उसकी प्रेगनेंसी ने इस पूरी मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भागपुनास गांव निवासी एहसान रजा शादी के महज तीन महीने बाद ही सऊदी अरब चला गया था। करीब डेढ़ साल तक मेहनत कर पैसे भेजता रहा। 5 मार्च को वह घर लौटा, तो परिवार में खुशी का माहौल था, शाम को इफ्तारी की तैयारी चल रही थी, तभी उसकी पत्नी शमरीन ताज ने फोन कर उसे अपने मायके इफ्तारी के लिए बुला लिया। पत्नी के बुलावे पर एहसान बाइक से ससुराल के लिए निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। रात 8 बजे तक जब एहसान का फोन नहीं उठा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रौटा थाना क्षेत्र के मलहारा मदरसा के पास एक पुलिया के नीचे एहसान का शव मिला।
2 माह की गर्भवती निकली पत्नी, पति था विदेश में
पुलिस ने जब एहसान के पिता साबिर आलम से पूछताछ की, तो उन्होंने अपनी बहू शमरीन और उसके चचेरे भाई सिराज अंजुम के संदिग्ध संबंधों का जिक्र किया। पुलिस ने जब शमरीन को हिरासत में लेकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ, शमरीन दो महीने की गर्भवती निकली, जबकि उसका पति एहसान पिछले 18 महीनों से विदेश में था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में शमरीन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, उसने बताया कि उसका अपने चचेरे भाई सिराज अंजुम के साथ निकाह से पहले ही अवैध संबंध था।
pc- hindustan






