Bihar: सीएम बनते ही सम्राट चौधरी दिखे फूल एक्शन में, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पदभार ग्रहण करने के बाद से फुल ऐक्शन में नजर आ रहे हैं। सीएम पद की शपथ लेने के बाद दूसरे दिन भी उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें सख्त निर्देश दिए। सीएम सम्राट ने कहा कि उन्हें रिजल्ट चाहिए, अधिकारी काम की स्पीड बढ़ाएं। उन्होंने योजनाओं को लागू करने की मौजूदा गति को और तेज करने का निर्देश दिया।
क्या बोले अधिकारियों से
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा है कि राज्य की जनता निश्चिंत रहे, हर हाल में यह सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर वरीय अधिकारियों को कई टास्क भी सौंपे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में सीएम सम्राट ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
दिए निर्देश
खबरों की माने तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के समक्ष यह स्पष्ट कर दिया है कि योजनाओं के कार्यान्वयन की मौजूदा गति को और तेज करें। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो। किसी स्तर पर जनता को परेशानी न हो। थानों में जनता की बातें सुनी जाए और तत्काल कार्रवाई हो। उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
pc- india tv hindi





