Bihar: बेटा 6 दिनों तक नाबालिग से करता रहा लगातार घंटों घंटों तक रेप, बाप घर के बाहर देता था पहरा, फिर एक दिन हुआ....
- byShiv
- 31 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के भोजपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको अंदर तक हिलाकर रख देगी। जी हां यहां मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की का बंदूक के बल पर अपहरण कर छह दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता ने पिता-पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।
किया गया अपहरण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना धनगाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, 19 जनवरी की शाम वह शौच के लिए खेत गई थी और लौटते समय गांव के ही मिथुन चौधरी ने रास्ते में उसे घेर लिया। आरोप है कि मिथुन ने देसी कट्टा उसकी कनपटी पर सटाकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के कारण शोर भी नहीं मचा सकी। इसके बाद आरोपी ने उसका मुंह बांधा और जबरन अपने घर के एक कमरे में ले गया।
छह दिनों तक किया रेप
पीड़िता का आरोप है कि 19 से 25 जनवरी तक उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान मिथुन चौधरी ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती की। वहीं, उसके पिता मांझी चौधरी ने इस अपराध में सहयोग किया। वह घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर पहरा देता था ताकि लड़की भाग न सके। 25 जनवरी को जब दोनों आरोपी किसी काम में व्यस्त थे, तब पीड़िता किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।
pc- news.uq.edu.au






