Bihar: पटना में होटल में 2 लड़कों ने जबरन युवती से किया दुष्कर्म, दो बाहर देते रहे पहरा, फिर उसके बाद...
- byShiv
- 20 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। बिहार के पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको परेशान कर देगी। जी हां यहां पर फोरलेन स्थित एक होटल में गया जिले की युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित चुन्नू कुमार और सुधांशु कुमार को गिरफ्तार किया है।
निगरानी के लिए भी खड़े थे दो लोग
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने होटल के बाहर निगरानी के लिए भी 2 लड़कों को खड़ा किया हुआ था। पुलिस ने उन दोनों को भी दबोच लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लग्जरी गाड़ी थार और पांच मोबाइल जब्त किए हैं। पीड़िता पटना सिटी इलाके में परिवार के साथ किराये के मकान में रहती थी। पीड़िता का आरोप है कि चुन्नू और सुधांशु ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किए। इसके बाद किसी तरह थाने पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस को घटना की आपबीती सुनाई।
पुलिस क्या कह रही
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि चुन्नू कुमार की युवती के साथ इंस्टाग्राम पर छह महीने पहले दोस्ती हुई थी। जो आगे चलकर प्यार में बदल गया। हाल के दिनों में दोनों में मनमुटाव हो गया। इसी को सुलझाने के लिए चुन्नू ने युवती को धोखे से गुलजारबाग शीतला माता मंदिर के पास बुलाया। इसके बाद चुन्नू ने सुलह के नाम पर होटल ले जाने की बात कहते हुए युवती को थार गाड़ी में बिठा लिया। उस गाड़ी में पहले से चुन्नू के तीन और दोस्त भी बैठे थे। इसके बाद होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
pc- jagran





