Bihar: छात्रा का मुंह बंद कर उठा ले गए दो नाबालिग, घंटों तक किया उसके साथ गैंगरेप, छोड़ा इस हाल में की घर जाना भी....

इंटरनेट डेस्क। बिहार के वैशाली जिले के सोनपुर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े प़े है। जी हां यहां  दो नाबालिगों ने मिलकर गैंगरेप की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस कांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां पहलेजा थाना क्षेत्र के गंगा नदी उस पार स्थित एक गांव में मंगलवार को नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 

मामला हुआ दर्ज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर गांव के ही नाबालिग लड़कों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया। दोनों आरोपित टोटो चलाते हैं। दोनों लड़के छात्रा को उसके घर के समीप से जबरन मुंह बंद कर गांव के बाहर ले गए और हैवानियत की। घटना के बाद छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

पुलिस क्या कह रही
खबरों की माने तो पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपितों को छपरा के जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड होम भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। छपरा सिविल कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया।

pc- danik bhaskar