Jharkhand: बेटे ने मां को देख लिया प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में, उसके बाद एक दिन खेंच ले गया अपने साथ...

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के चतरा में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसे सुनने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन निकल जाएगी। जी हां यहां एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर शव को दफना दिया, पुलिस ने बताया कि मंधानिया के घने जंगल से मृतक का शव बरामद किया गया। यह वारदात लावालॉन्ग थाना क्षेत्र के तुंगुन गांव में एक महीने पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राकेश मुंडा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गुड्डू मुंडा को मंधानिया घाटी के पास चलती बस से जबरदस्ती खींच लिया। आरोपियों ने गुड्डू की पिटाई की, उसे जंगल में ले गए और उसकी हत्या कर शव को वहीं दफना दिया।

इसलिए दिया वारदात को अंजाम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह वारदात गुड्डू और मुख्य आरोपी राकेश की मां के बीच प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। बताया जा रहा है कि मृतक गुड्डू मुंडा का रीता देवी नाम की एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। यह रिश्ता महिला के बेटे राकेश मुंडा को बिल्कुल पसंद नहीं था। एक दिन राकेश ने अपनी मां को गुड्डू मुंडा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उसके मन में गुस्सा भर गया और उसने बदला लेने की ठान ली। इसी गुस्से में उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर यह कांड कर दिया।

15 मई को दर्ज किया गया था मामला
मृतक के पिता की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद 15 मई को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी निगरानी का उपयोग करते हुए एक आरोपी महेश गंजू का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शव बरामद किया। जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी तीन आरोपियों महेश, नितेश कुमार और कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

pc- kashmirobserver.net