Punjab Elections 2027: भाजपा और अकाली दल में हुआ गठबंधन, दोनों मिलकर लड़ेंगे पंजाब का चुनाव, शाह ने किया ऐलान
- byShiv
- 24 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंजाब में 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। यहां शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फिर से गठबंधन कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में गठबंधन का ऐलान किया।
इसके साथ ही अकाली दल एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गया है। दोनों दलों के बीच करीब छह साल बाद गठबंधन की वापसी हुई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार दोपहर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कक्ष में दोनों दलों के नेताओं की बैठक हुई। इसमें अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को लेकर चर्चा की गई। दोनों दलों के नेताओं ने मिलकर फैसला किया है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा और अकाली दल साथ मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज से अकाली दल एनडीए के सहयोगी के रूप में राजनीति में काम करेगा।
pc-khabargaon.com






