Bihar: चुनाव नतीजों के 24 घंटों में ही पीके से कचरा उठवाने लगी भाजपा, दो दिन की दी बीजेपी आईटी सेल संयोजक ने चेतावनी
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार में बांकीपुर सीट से चुनाव जीते जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने चुनावों से पहले बड़े बड़े वादे किए थे, चुनाव परिणाम के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के संयोजक विकास मेहता ने बांकीपुर सीट के नतीजों के 24 घंटे के अंदर इलाके में कूड़ा-कचरा को लेकर नव-निर्वाचित विधायक और जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर से सवाल पूछना शुरू कर दिया है।
नए विधायक के से पूछे सवाल
विकास मेहता ने नए-नवेले विधायक से ना सिर्फ यह पूछा है कि कचरा कब उठेगा, बल्कि यह चेतावनी भी दी है कि अगर दो दिन के अंदर यह साफ नहीं हुआ तो वो इस कचड़े को प्रशांत किशोर के ऑफिस के बाहर फिकवा देंगे। आपको पता दें कि भाजपा नेता सीता साहू इस समय पटना नगर निगम की मेयर हैं और साफ-सफाई का काम नगर निगम के अंदर आता है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा खाली की गई इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान के बाद 3 अगस्त को मतगणना के नतीजे आए थे। प्रशांत किशोर ने भाजपा कैंडिडेट नीरज सिन्हा को 19324 वोट के बड़े अंतर से हराया है।
दी ये धमकी
भाजपा आईटी सेल के बिहार संयोजक विकास मेहता ने 4 अगस्त को एक फेसबुक पोस्ट में कचड़े की दो तस्वीर छापकर लिखा है- ‘2 दिन का समय है तुम्हारे पास, वरना जहां जन सुराज का ऑफिस था, उसी के अंदर कचरा फेकेगे। विधायक प्रशांत किशोर जी, ये कचरा कब उठेगा, जब बांकीपुर की जनता मर जाएगी तब। अब यह मत बोलना कि ये बिहार सरकार का काम है क्योंकि तुम्हारे लोगों ने कहा यह विधायक का काम है। तो आओ, मेरे घर का कचरा उठाओ, वरना ये सारा कचरा तुम्हारे ऑफिस के बाहर रखेंगे।
pc- frontline.thehindu.com






