BJP National President: इन 6 नामों में से एक पर लगेगी मुहर, नंबर 1 वाले नेताजी हैं मोदी सहित तमाम नेताओं की पसंद, रह चुके हैं सीएम भी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान करने वाली है। संविधान के अनुसार आवश्यक संख्या में राज्य अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं वर्तमान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आधिकारिक तौर पर जनवरी 2023 में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया था, लेकिन आम चुनावों के मद्देनजर इसे जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था।
कौन-कौन हैं भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में?

न्यूज एजेंसी एएनआई ने बीजेपी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए छह नाम रेस में चल रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहानः  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनके पास जमीनी पकड़, जनसंघ से जुड़ाव और सहमति बनाने की क्षमता है। अभी केंद्र में मंत्री है।

मनोहर लाल खट्टरः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, संघ की पृष्ठभूमि और प्रशासनिक अनुभव भी है, हिंदी बेल्ट से बाहर के समीकरणों को संतुलित करने के लिए उपयुक्त चेहरा माने जाते है।

भूपेंद्र यादवः वर्तमान श्रम मंत्री और संगठन के पुराने चेहरे हैं, जातीय संतुलन में कुशल, चुनाव प्रबंधन में सिद्ध व्यक्ति की हैसियत रखते हैं। राजस्थान से जुड़े है।

धर्मेंद्र प्रधानः शिक्षा मंत्री और ओडिशा से प्रभावशाली नेता हैं, पूर्वी भारत में पार्टी विस्तार के लिए रणनीतिक चेहरा है।

सुनील बंसलः राष्ट्रीय महासचिव और जमीनी रणनीतिकार है, उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक कार्यों में सफल रह चुके हैं।

विनोद तावड़ेः संगठन और शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं, इनका संबंध महाराष्ट्र है, जिसकी वजह से क्षेत्रीय संतुलन बन सकता है।

pc- india.com, hindusthansamachar.in,news18