BJP: नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आज दिल्ली में संभालेंगे कार्यभार, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार को एक और सौगात दी हैं और वो ये की बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नितिन नबीन बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे। महज 45 साल के नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष पद मिलने के बाद आज सुबह 10 बजे नीतिन नबीन दिल्ली पहुंच रहे हैं।

होगा स्वागत
खबरों की माने तो दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर नितिन नबीन का बीजेपी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे जिसके बाद सुबह 11 बजे वह बीजेपी हेड क्वार्टर पहुंचेंगे। आज बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

कौन हैं नितिन नबीन?
नितिन नबीन अभी बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री हैं। पटना के बांकीपुर सीट से 2006 उपचुनाव के बाद से लगातार  5 बार से विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं। वह कायस्थ समाज से आते हैं और इस समय बिहार मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज से वो इकलौते मंत्री हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी  बीजेपी के कद्दावर नेता थे। पिता के निधन के बाद नितिन नवीन उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। नितिन महज 45 साल की उम्र में बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं।

pc- ndtv