BJP: बीजेपी चीफ बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, विधानसभा सत्र में हुए शामिल

इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार को विधानसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे। बीजेपी चीफ बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन सदन में आए हैं। बता दें कि नितिन नवीन पटना की बांकीपुर सीट से विधायक हैं। हाल ही में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विजय चौधरी ने विधानसभा में बीजेपी के नए चीफ नितिन नवीन को बधाई दी। 

क्या बोेले पार्टी के नेता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विजय चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन की उपलब्धि बताती है कि हम बिहारियों पर लोग बखूबी भरोसा करते हैं। विजय चौधरी ने कहा कि हम एनडीए में शामिल हैं। नितिन नवीन के बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद से बीजेपी नेतृत्व भी चमक रहा है और बिहार भी चमक रहा है। बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नितिन नवीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।

इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा में मीडिया को बताया था कि नितिन नवीन विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। संजय सरावगी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधानसभा की पहली पाली के सत्र में भाग लेंगे। नितिन नवीन दो दिवसीय दौर पर सोमवार को पटना आए थे। पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था।

pc- ndtv.in